---Advertisement---

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामद

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण

दिनांक 18/04/2026 को फरियादी रोहित गुप्ता एवं हुकुमलाल केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17/04/26 एवं 18/04/26 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उनकी तीन मोटरसाइकिलें (होंडा हॉरनेट, हीरो पैशन प्रो एवं हीरो एनएक्सजी) चोरी कर ली गई हैं। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई एवं पूछताछ का तरीका

विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के वीडियो फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध अखिलेश विश्वकर्मा (पिता हीरालाल विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बैरीहा) को चिन्हित कर हिरासत में लिया।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार टालमटोल करता रहा और घटना से अनभिज्ञता जताता रहा। किंतु जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य सामने रखे और कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

नशे की लत बनी अपराध की वजह:* आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह नशे का आदी है। अपनी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे, जिसकी पूर्ति के लिए उसने वाहनों की चोरी करना शुरू किया। वह इन वाहनों को बेचकर प्राप्त राशि से नशा करता था।

बरामद मशरूका (कीमत लगभग ₹1,60,000)

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने *चोरी की गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद की हैं:

होंडा हॉरनेट (MP53 MC 9621) कीमती लगभग 60,000 रूपए

हीरो पैशन प्रो (MP53 MJ 3657) कीमती लगभग 50,000 रूपए

हीरो एनएक्सजी (MP 53 MD 3928) कीमती लगभग 50,000 रूपए

जप्त की गई तीनों मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 1लाख 60 हजार रूपए हैं।

अग्रिम कार्रवाई एवं टीम

प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में तलाश जारी है। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, प्र.आर. रण बहादुर सिंह, प्र.आर. सूरज सिंह एवं आर. अनुराग यादव की विशेष भूमिका रही.

---Advertisement---
यह भी पढ़ें प्लास्टिक का उपयोग न कर, बिजली और जल को बचाकर पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान- प्रोफेसर जैन
प्लास्टिक का उपयोग न कर, बिजली और जल को बचाकर पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान- प्रोफेसर जैन

संवाददाता-: अनिल शर्मा  महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की भूगर्भ शास्त्र अध्ययन शाला में मनाया...

Share & Earn