---Advertisement---

कुसमी चरका पानी में बढ़ती अश्लीलता पर लगाम जरूरी

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी चरका पानी में बढ़ती अश्लीलता पर लगाम जरूरी।

सीधी जिले के कुसमी स्थित चरका पानी पर्यटन स्थल पर इन दिनों कुछ युवक-युवतियां नहाने एवं घूमने के बहाने अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया आईडी पर पोस्ट कर रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चरका पानी प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्व वाला स्थल है, जहां परिवार और पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। लेकिन अशोभनीय हरकतों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के कारण सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बनी रहती है।

लोगों ने मांग की है कि सीधी पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे तथा नियमित निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो किसी अप्रिय घटना या अनहोनी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सख्ती से पालन करवाएं, ताकि क्षेत्र का वातावरण शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पहली बारिश में बह गए विकास के दावे, पाली नगर पालिका की तैयारियों की खुली पोल, बस स्टैंड बना स्विमिंग पूल
पहली बारिश में बह गए विकास के दावे, पाली नगर पालिका की तैयारियों की खुली पोल, बस स्टैंड बना स्विमिंग पूल

पहली बारिश में बह गए विकास के दावे, पाली नगर पालिका की तैयारियों की...

Share & Earn