---Advertisement---

कुसमी में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने के साथ भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

हाथी त्रासदी से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे तक: कुसमी में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने के साथ भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जनसंपर्क और जनजागरण अभियान के तहत एक दिवसीय भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विमल जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले अमगांव (तिनगी) पहुंचकर हाल ही में हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले यादव दंपति के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि 2 और 3 जून की दरम्यानी रात हाथियों के झुंड ने अमगांव (तिनगी) निवासी एक दंपति को कुचलकर मार डाला था। इस घटना में परिवार की गृहस्थी भी पूरी तरह तबाह हो गई। पीड़ित परिवार ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि विस्थापन क्षेत्र तिनगी में उनकी 42 एकड़ पट्टे की भूमि है, जिसका मुआवजा आज तक नहीं मिला है। परिवार का आरोप है कि वर्षों से प्रशासनिक स्तर पर उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। परिजनों ने बताया कि हाल ही में कलेक्टर के दौरे के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया, जिस पर उन्हें पुराने भू-अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके बाद कांग्रेस का काफिला पोंड़ी, कोटा, कुंदौर, हरदी और लुरघुटी सहित विभिन्न गांवों में पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। सभाओं में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शासकीय विभागों की कथित लापरवाही प्रमुख मुद्दे रहे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति धीमी है और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

लुरघुटी तिराहे पर आयोजित बृहद सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। यहां कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर हर गांव तक पहुंचेगी और किसानों, मजदूरों तथा आदिवासी परिवारों के अधिकारों के लिए लगातार लड़ाई लड़ेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी शेषमणि पनिका, भोला प्रसाद टांड़िया, भोला सिंह, नंदलाल सिंह, उदयभान सिंह, चंद्रभान सिंह, रवि जायसवाल, पुष्पराज सिंह, शिवम सोंधिया, राजेंद्र मिश्र, रमाकांत मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घर की चौखट पर खूनी संघर्ष,पिता और भाइयों से विवाद में युवक की मौत, झुमरिया में दूसरे दिन दूसरी मौत से दहशत
घर की चौखट पर खूनी संघर्ष,पिता और भाइयों से विवाद में युवक की मौत, झुमरिया में दूसरे दिन दूसरी मौत से दहशत

घर की चौखट पर खूनी संघर्ष,पिता और भाइयों से विवाद में युवक की मौत,...

Share & Earn