---Advertisement---

‘कुत्तों की नस्ल खत्म कर देनी चाहिए’, विधानसभा में बीजेपी विधायक का बड़ा बयान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

‘कुत्तों की नस्ल खत्म कर देनी चाहिए’, विधानसभा में बीजेपी विधायक का बड़ा बयान

कहा- इतना खर्च करने से अच्छा है कि…

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन आवारा कुत्तों का मुद्दा उठा। कांग्रेस ने इसे लेकर ध्यान आकर्षण लगाया था। वहीं सदन में बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुत्तों की नस्ल ही खत्म कर देनी चाहिए।

उनके कहने का मतलब यह था कि कुत्तों को खाना देना और फिर नसबंदी करना, इतना खर्च करने से अच्छा है कि नस्ल की खत्म कर देना चाहिए।एमपी विधानसभा बजट सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। सदन में आवारा कुत्तों का मुद्दा गूंजा। वहीं विधानसभा में बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि कुत्तों पर इतना व्यय करना, उनको खाना देना फिर नसबंदी करवाना… इससे बेहतर है कि उनकी नस्ल को खत्म कर देना चाहिए। गोपाल भार्गव ने यह भी कहा कि 80 करोड़ का सरकार राशन दे रही है, जब तक सबको राशन नहीं मिलता, स्वानों की आवश्यकता क्या है। इनकी नस्ल खत्म की जाएं, इन्हें खत्म किया जाए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि एंटी रेबीज टीका की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नसबंदी करने के लिए प्रदेश में डॉक्टर की संख्या कम है। एमपी सरकार दूसरे प्रदेशों से नसबंदी के लिए डॉक्टर बुलाएगी। कैलाश ने यह भी कहा कि सभी के सुझाव लिए गए हैं, इस पर मंथन किया जाएगा।आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने डॉग बाइट की घटना को लेकर ध्यान आकर्षण लगाया था।

आतिफ अकील का कहना है कि स्ट्रीट डॉग के काटने की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मासूम की मौत हुई है। सरकार उनके घर जाए और हालात देखें। सरकार को इस दिशा में कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं आतिफ ने बताया कि इस पर मंत्री की तरफ से जवाब आया है, उससे वह संतुष्ट भी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn