---Advertisement---

देर रात प्रशासन की कार्रवाई, दो पटाखा दुकानें को कराई गईं बंद

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

देर रात प्रशासन की कार्रवाई, दो पटाखा दुकानें को कराई गईं बंद

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

 

दीपावली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने उमरिया मुख्यालय की पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। रविवार देर रात एसडीएम उमरिया के नेतृत्व में की गई आकस्मिक जांच के दौरान दो दुकानों में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं पाए गए। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना आवश्यक अग्निशमन उपकरणों के कोई भी दुकान संचालित नहीं की जा सकेगी। उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर ही दोबारा दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी।

फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग की दी गई ट्रेनिंगनिरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नियमों के पालन पर जोर देते हुए दुकान संचालकों को फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग दी। उन्हें बताया गया कि आग लगने की स्थिति में तुरंत कैसे प्रतिक्रिया दी जाए, खुद की और आसपास के लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। अधिकारियों ने समझाया कि थोड़ी सी असावधानी बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है।

लगातार हो रही मॉनिटरिंग और निरीक्षण
प्रशासन, पुलिस और नगरीय निकाय की संयुक्त टीम लगातार पटाखा दुकानों की जांच कर रही है। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान एक दिन का नहीं है, बल्कि दीपावली तक लगातार निरीक्षण जारी रहेगा। टीम दुकानों में रखे जा रहे पटाखों की मात्रा, भंडारण स्थल की स्थिति, आग बुझाने के इंतजाम और लाइसेंस की वैधता की जांच कर रही है।

लापरवाही पर सख्त रुख
एसडीएम ने बताया कि सुबह के समय ही दुकानदारों को सुरक्षा नियमों के पालन की समझाइश दी गई थी, लेकिन देर रात के निरीक्षण में कुछ दुकानदारों द्वारा लापरवाही बरती गई। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई गई और लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य पटाखा विक्रेताओं में भी सतर्कता बढ़ गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पटाखे खरीदते समय दुकानों में सुरक्षा इंतजाम अवश्य देखें, ताकि त्योहार खुशियों के साथ सुरक्षित भी रहे।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में शराब दुकानों की बोली पूरी,चुरहट से अमिलिया तक करोड़ों की बरसात, अब महंगी पड़ेगी शराब
सीधी में शराब दुकानों की बोली पूरी,चुरहट से अमिलिया तक करोड़ों की बरसात, अब महंगी पड़ेगी शराब

सीधी में शराब दुकानों की बोली पूरी,चुरहट से अमिलिया तक करोड़ों की बरसात, अब...

Share & Earn