---Advertisement---

Maihar hatyakand:बिगौड़ी गांव में महापंचायत के बाद भड़का आक्रोश, आरोपी के घर में लगाई आग

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Maihar hatyakand : गांव में महापंचायत के बाद भड़का आक्रोश, आरोपी के घर में लगाई आग – पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Maihar hatyakand : सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिगौड़ी में हिंदू युवक की हत्या के बाद से तनाव लगातार गहराता जा रहा है। 11 जुलाई 2025 को शिवनारायण तिवारी की बेरहमी से हत्या मुस्लिम युवक साहिल खान ने गला रेतकर की थी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में आक्रोश की लहर फैला दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी साहिल खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन परिजनों और हिंदू संगठनों ने अन्य 18 लोगों को सह-आरोपी बनाने की मांग की थी। प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से असंतोष और गहराता चला गया।

इसी बीच 17 अगस्त को सकल हिंदू समाज ने बड़ी महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें हजारों ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। महापंचायत के दौरान आक्रोश रैली भी निकाली गई। तभी अचानक भीड़ में से किसी अज्ञात युवक ने आरोपी साहिल खान के घर में आग लगा दी। यह घटना पुलिस बल की मौजूदगी में हुई, जिससे हालात और बिगड़ने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस बीच गांव में तनाव और बढ़ गया।

Maihar hatyakand : स्थिति को देखते हुए पूरे बिगौड़ी गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने आग लगाने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। वहीं एक ग्रामीण ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक गांव का गुस्सा शांत होना मुश्किल है।

इस घटना ने एक बार फिर सांप्रदायिक सौहार्द्र को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन और पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती है कि माहौल को शांत किया जाए और कानून व्यवस्था कायम रखी जाए।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn