---Advertisement---

मैहर में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर विक्रम पाठक गंभीर रूप से झुलसे

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

मैहर में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर विक्रम पाठक गंभीर रूप से झुलसे

मैहर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। प्रदर्शन के बीच लगी आग की लपटों ने यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम पाठक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। घटना शुक्रवार को मैहर में हुई, जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेश घई के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार को दी गई कथित धमकी के विरोध में सड़क पर उतरे थे।

प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू हो गई। इंस्पेक्टर पाठक, जो यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे, आग की चपेट में आ गए। उनकी वर्दी में आग लग गई, और जान बचाने के लिए वे भागने लगे। साथी पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए दौड़े और आग बुझाने में सफल रहे, लेकिन तब तक इंस्पेक्टर पाठक गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना स्थल पर जिला कलेक्टर रानी बातड़ और एसपी अवधेश सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया, जिसके चलते आग इतनी तेजी से फैली। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी है। कांग्रेस का कहना है कि वे शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे, लेकिन मंत्री विजयवर्गीय द्वारा सदन में सिंघार को “औकात में रहने” की धमकी से पार्टी आक्रोशित है।

पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह दुर्घटना थी या लापरवाही। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। कांग्रेस ने मंत्री की माफी की मांग की है, जबकि भाजपा ने इसे विपक्ष की अराजकता बताया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 'शक्ति' का सम्मान; उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित
Sidhi news:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 'शक्ति' का सम्मान; उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

संवाददाता अनिल शर्मा Sidhi news:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक...

Share & Earn