---Advertisement---

पुलिस करप्शन पर बड़ा एक्शन, IG ने दारोगा व 12 उपनिरीक्षकों को किया निलंबित

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पुलिस करप्शन पर बड़ा एक्शन, IG ने दारोगा व 12 उपनिरीक्षकों को किया निलंबित

गोंडा: उत्तर प्रदेश पुलिस का अजब-गजब खेल सामने आया है. जिले के देवीपाटन मंडल रेंज में पुलिस अधिकारियों द्वारा बिना ड्राइवर की जगह दूसरे लाइसेंस धारी ड्राइवर दिखाकर बीमा कंपनियों चुना लगाने के साथ भ्रष्टाचार का खेल चल रहा था. अब पूरे मामले में IG ने कार्रवाई करते हुए गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती, बहराइच के एक इंस्पेक्टर, 12 सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

दरअसल, देवीपाटन मंडल के चारों जिलों गोंडा, बलरामपुर बहराइच व श्रावस्ती जिलों में पुलिस विवेचना के नाम पर रिश्वतखोरी खेल चल रहा था. इसका खुलासा तब हुआ जब इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक को शिकायत मिली कि जिन गाड़ियों से एक्सीडेंट हुआ. उस गाड़ियों को परिवर्तित किया गया व जिन चालकों से एक्सीडेंट किया गया, उनका भी नाम बदलकर दूसरे चालकों के नाम को दिखाया गया. ​ऐसा इसलिए किया गया, जिससे इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम की धनराशि की वसूली की जा सके.

जब इस सबकी अलग-अलग जनपदों में जांच कराई गई, तो ऐसे 13 प्रकरण निकलकर सामने आए, जिसमें 16 विवेचकों द्वारा ये अनियमितताएं की गई थी. इसके बाद एक निरीक्षक व 12 उपनिरीक्षकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई गई. तीन अन्य उप-निरीक्षक स्थानांतरण हो चुका है, अब उनके खिलाफ संबंधित जनपद को सूचना भेजकर निलंबन व विभागीय कार्रवाई मांग की गई है.

IG अमित पाठक ने बताया कि कई मामले में शिकायत मिल रही कि एसआईटी बना कर पूरे मामले की जांच कराई गई थी. जहां इस जांच में सबसे ज्यादा बहराइच के 8 पुलिसकर्मी दोषी मिले हैं. वहीं गोंडा के 2 और श्रावस्ती के 3 पुलिसकर्मी भी दोषी मिले हैं. सभी पुलिस कर्मियों निलंबित कर विभागीय जांच आदेश दिया गया है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn