---Advertisement---

पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे पशु पर मानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे पशु पर मानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेमरा–सेमरी रोड स्थित उर्दना तिराहा, ग्राम सेमरी के पास की गई, जहां एक पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक पशुओं का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

IMG 20260205 WA0029 News E 7 LiveIMG 20260205 WA0019 News E 7 Live

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में अनुराग जायसवाल निवासी पडवार, चन्द्रभान जायसवाल निवासी पिटौर और हानिफ जायसवाल निवासी बचहा, थाना इंदवार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 02 नग भैंस जिनकी अनुमानित कीमत 40,000 रुपये, 02 नग पड़वा कीमत लगभग 30,000 रुपये तथा पिकअप वाहन क्रमांक MP-21-ZC-7465 जिसकी कीमत करीब 8,00,000 रुपये है, जब्त किया गया। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 8,70,000 रुपये आंकी गई है।

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मस्कुले ने बताया कि वाहन को संदिग्ध स्थिति में रोककर जांच की गई। इस दौरान आरोपियों से पशुओं के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा पशुओं को वाहन में अत्यंत अमानवीय और क्रूर तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जो पशु क्रूरता अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। इस मामले में अपराध क्रमांक 40/26 के तहत धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130, 177(3), 81 और 177 के अंतर्गत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त
अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त अमित श्रीवास्तव  कलेक्टर...

Share & Earn