---Advertisement---

मानवता की मिसाल,‘स्वतंत्र समाज सेवा समिति’ ने गरीब विधवा की बेटी की शादी कर निभाया सामाजिक दायित्व…

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मध्य प्रदेश – सिंगरौली जिले में समाज में सेवा और परोपकार की भावना आज भी जीवंत है, इसका प्रेरणादायक उदाहरण बलियरी में देखने को मिला। यहां ‘स्वतंत्र समाज सेवा समिति’ के सदस्यों ने एक गरीब विधवा की बेटी का विवाह संपन्न कराकर मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, बलियरी निवासी पार्वती नाई आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। करीब चार वर्ष पूर्व पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। सीमित संसाधनों के चलते बेटी की शादी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। जैसे ही इस परिवार की स्थिति की जानकारी स्वतंत्र समाज सेवा समिति को मिली, समिति ने तत्काल मदद का बीड़ा उठाया।

सोशल मीडिया मुहिम से जुटा सहयोग से समिति ने विवाह के लिए आर्थिक और सामग्री सहयोग जुटाने हेतु सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई। इस पहल को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला और जनसहयोग से 27,000 रुपये की राशि एकत्र कर समिति की अध्यक्षा सी.ए. मनोरमा शाहवाल एवं सदस्यों की उपस्थिति में कन्या की माता को सौंपी गई।

समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर निभाई जिम्मेदारी..

विवाह को सफल बनाने में कई लोगों ने नि:स्वार्थ योगदान दिया वही समिति के आह्वान पर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया। छोटे-छोटे योगदानों ने मिलकर एक बड़ा सहारा तैयार किया। किसी ने नकद राशि दी, तो किसी ने चावल, तेल और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। इस सामूहिक प्रयास ने यह साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी परिवार अकेला नहीं रहता।

समिति ने जताया आभार

समिति की अध्यक्षा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सामूहिक प्रयास का परिणाम है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों ने एक बेटी का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभाई है।

इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह संदेश भी दे रही है कि समाज में आज भी संवेदनशीलता और सहयोग की भावना जिंदा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
---Advertisement---

मानवता की मिसाल,‘स्वतंत्र समाज सेवा समिति’ ने गरीब विधवा की बेटी की शादी कर निभाया सामाजिक दायित्व

समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर निभाई जिम्मेदारी

विवाह को सफल बनाने में कई लोगों ने नि:स्वार्थ योगदान दिया वही समिति के आह्वान पर क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया। छोटे-छोटे योगदानों ने मिलकर एक बड़ा सहारा तैयार किया। किसी ने नकद राशि दी, तो किसी ने चावल, तेल और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। इस सामूहिक प्रयास ने यह साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तो कोई भी परिवार अकेला नहीं रहता।

समिति ने जताया आभार

समिति की अध्यक्षा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सामूहिक प्रयास का परिणाम है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों ने एक बेटी का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभाई है।

इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह संदेश भी दे रही है कि समाज में आज भी संवेदनशीलता और सहयोग की भावना जिंदा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने महिलाओं को दिए सुरक्षा मंत्र, योजनाओं का भी बताया लाभ
भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने महिलाओं को दिए सुरक्षा मंत्र, योजनाओं का भी बताया लाभ

“भालू से बचकर रहें, ग्रुप में तेंदूपत्ता तोड़ें”,जंगल पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने...

Share & Earn