---Advertisement---

Medicine: पेट में कीड़े मारने वाली दवाई खाने से 30 से अधिक छात्राएं बीमार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Medicine: पेट में कीड़े मारने वाली दवाई खाने से 30 से ज्यादा बच्चियों हुई बीमार, उपचार हेतु सभी को कराया गया जिला अस्पताल सीधी में भर्ती

 

Report : Subhash Kumar Pandey 

Medicine: सीधी। सीधी जिले के मॉडल स्कूल खजूरी में अचानक एल्बेंडाजोल क्रीमी नाशक दवाई खाने से करीब 30 से ज्यादा बच्चियों बीमार हो गई। उन्हें चक्कर आने लगा और उल्टी भी साथ में होने लगी. इसके बाद सभी बच्चियों को आनन फानन मे स्कूल से जिला अस्पताल सीधी लाया गया जहां बच्चियों का उपचार अभी चल रहा है।

Medicine : दरअसल पूरा मामला आज मंगलवार का है जहां करीब 3:30 बजे मॉडल स्कूल खजूरी में बच्चियों को क्रिमिनल नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही थी। जहां जिला अस्पताल से वह दवाई स्कूल में भिजवाई गई थी। इसके बाद कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की पड़ रही बच्चियों को इस दवा का सेवन कराया गया। दवा खाने के 15 मिनट बाद ही बच्चियों की हालत खराब होती चली गई। जहां सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां सभी बच्चियों का उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : Viral News: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने महिलाओं के साथ की अभद्रता, वीडियो वायरल

Bomb Blast: अधिवक्ता के घर के बाहर हुआ बम ब्लास्ट 

Medicine: जानकारी मिलते ही जिले का पूरा अमला जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.प्रेमलाल मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय, समाजसेवी और मिश्रा नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर अनूप मिश्रा सहित क्षेत्र के सभी डॉक्टर मौके पर पहुंच गए जहां उपचार के लिए तत्काल कार्यवाही की गई। फिलहाल डॉ अनूप मिश्रा ने बताया है कि फिलहाल बच्चियों की हालत स्थिर है दवाई अभी चल रही है।

20240910 182401 News E 7 Live
पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

Medicine: वही पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर प्रेमलाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज क्रिमि नाशक दिवस है। जहां 10 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में एल्बेंडाजोल सभी बच्चियों को खिलाने का प्रावधान है। यह दवाई जिला अस्पताल से प्राप्त हुई थी जहां स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति में दवाई खिलाई गई। इसके बाद बच्चियों की हालत बिगड़ी और उन्हें उपचार हेतु भर्ती कर दिया गया है। अभी 30 बच्चियों की हालत खराब बताई गई है और अभी भी कुछ बच्चियों आ रही हैं।

20240910 182444 News E 7 Live
छात्राओं का चल रहा उपचार

 

Medicine: जब इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय से बात की गई तब उन्होंने बताया है कि डायल 100 की टीम को सूचना मिली थी जब मौके पर पहुंची तब बच्चियों की हालत बिगड़ चुकी थी। फिलहाल जितना संभव हो सका है डायल हंड्रेड में भी बैठ कर बच्चियों को लाया गया है और कुछ को अभी भी लाया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर है और सभी का इलाज चल रहा है.

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल
उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल

उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn