---Advertisement---

मझौली पुलिस की तत्परता से दो गुमशुदा नाबालिग बालिकाएं सकुशल दस्तयाब, परिजनों को सौंपा गया

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना मझौली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग गुमशुदगी/अपहरण संबंधी प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

थाना मझौली में दर्ज अपराध धारा 137(2) बीएनएस की अपहृता उम्र लगभग 16 वर्ष 10 माह की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका की वर्तमान लोकेशन का पता लगाकर उसे सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत दिनांक 20.06.2026 को बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

थाना मझौली में दर्ज अपराध धारा 137(2) बीएनएस की अपहृता उम्र लगभग 14 वर्ष 10 माह की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास किए गए। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बालिका का पता लगाकर उसे सकुशल दस्तयाब किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के पश्चात दिनांक 20.06.2026 को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिका*

उक्त दोनों प्रकरणों में थाना प्रभारी मझौली उपनिरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पी.एल. टांडिया, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी सिंह एवं प्रधान आरक्षक क्रमांक 421 विजय सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

सीधी पुलिस गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र तलाश एवं सुरक्षित बरामदगी हेतु सतत प्रयासरत है तथा आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मझौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मझौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं...

Share & Earn