---Advertisement---

Mp crime:देवास में गणेश पंडाल के लिए निकले 13 वर्षीय बालक की हत्या, हार्वेस्टर के नीचे मिला शव

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp crime:देवास में गणेश पंडाल के लिए निकले 13 वर्षीय बालक की हत्या, हार्वेस्टर के नीचे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Mp crime : देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम कराड़िया परी में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। 13 वर्षीय बालक वेदांश पुत्र अरविंद सिंह झाला का शव गांव में हार्वेस्टर मशीन के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बालक के चेहरे पर चोट के निशान देखकर प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, वेदांश शनिवार शाम को अपने घर में गणेश पूजन करने के बाद गांव के सार्वजनिक गणेश पंडाल में जाने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात करीब 10 बजे उसका शव गांव में हार्वेस्टर मशीन और अन्य कृषि उपकरण रखने वाली जगह पर पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान और चेहरे पर खून के धब्बे देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

Mp crime : सूचना मिलते ही सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे, थाना प्रभारी आशीष राजपूत और उनकी टीम मौके पर पहुंची। देर रात देवास सिटी के एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में बच्चों के आपसी विवाद या पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि वेदांश एक शांत स्वभाव का बच्चा था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। इस घटना ने गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी जारी है। एएसपी भदौरिया ने बताया कि जल्द ही इस मामले में दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn