Mp news : केदारनाथ यात्रा पर गए जिले के 3 लोगो की मौत, सभी मृतक सरदारपुर के राजोद क्षेत्र के, केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा।
Mp news : मृतकों में 2 महिलाए भी शामिल, SDRF रेस्क्यू टीम ने शवों को निकाला, कई लोग घायल, सूचना के बाद ग्राम झिंझोटा ओर राजोद में गम का माहौल, जिला प्रशासन कार्यवाही में जुटा।
केदारनाथ में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भर भरा कर गिर पड़ा , जिससे कई श्रद्धालु इस भू संखलन का शिकार हो गए , जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के राजोद क्षेत्र के तीन लोगों के भी इस हादसे में मृत्यु की बात कही जा रही है.
घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक अचानक पहाड़ी का हिस्सा भर भरा कर धस गया , जिसमें केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए , जिसमें धार जिले के राजोद के नजदीक झिंजोटा और निपानिया के तीन लोगों की भी मौत हो गई है।
Mp news : मृतकों में दुर्गाबाई पति छगनलाल 50 वर्ष निवासी नेपानिया सरदारपुर, सनदबाई पति सालिग्राम नायमा धाकड़ ग्राम झिंझोटा राजोद, गोपाल पिता बगदीराम निवासी ग्राम झिंझोटा राजोद की मृत्यु होना बताया जा रहा है , इसके अलावा बड़ी संख्या में देश के कई हिस्सों के लोग वहां फंसे हुए जिसे एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी के मलबे को हटाकर तलाश में जुटी है।
साथ ही कई घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भिजवाया गया है इधर धार जिले के राजोद क्षेत्र के प्रभावित लोगों को लेकर प्रशासन भी पुष्टि कर आगे की कार्यवाही में लगा है , वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजोद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग घटना में प्रभावित लोगों के घरों पर पहुंच रहे हैं। वही अब पुरे मामले की पुलिस जाँच कर रही है।