---Advertisement---

Mpnews:शिक्षक भोजपुरी गानों पर छात्र, छात्राओं के साथ डांस करते दिखे शिक्षक, deo बोले करेंगे कार्यवाई

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:शिक्षक भोजपुरी गानों पर छात्र, छात्राओं के साथ डांस करते दिखे शिक्षक, deo बोले करेंगे कार्यवाई

Mpnews:मऊगंज जिले में शिक्षा विभाग को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक शिक्षक भोजपुरी गानों पर छात्र, छात्राओं के साथ डांस करते नजर आ रहे है। यह वीडियो बाल दिवस के मौके का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच की बात कही है। हालांकि जो वीडियो सामने आया है उसने गुरु शिष्य के रिश्ते पर गंभीर सवाल खड़ा करती है, जब शिक्षक ही छात्रों के साथ इस तरह डांस करेंगे तो वो छात्रों को क्या शिक्षा देंगे।

यह पूरा मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटहा कला का है। जहां पर बाल दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक राजबिहारी साकेत स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ एक फूहड़ भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते नजर आए। शिक्षा के मंदिर में बाल दिवस जैसे मौके पर, छात्राओं के साथ शिक्षक का ऐसे गीतों पर डांस करना, कई सवाल खड़े कर रहा है।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच की बात कही है। बताया जा रहा है कि इसी स्कूल के प्राचार्य, एच एल साकेत, वर्तमान में नईगढ़ी विकासखंड के बीईओ के पद पर भी पदस्थ हैं। यानी जिन कंधों पर पूरे ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है, उन्हीं के अपने स्कूल में मर्यादाएं तार-तार होती दिखी।

हालांकि शिक्षा विभाग से जुड़े इस तरह के वीडियो लगातार सामने आते है, उसके बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। जिसका नतीजा है कि शिक्षा विभाग को शर्मशार करने वाले वीडियो सामने आते है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn