---Advertisement---

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 10 मई 2026 को आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को शहर की चकाचौंध एवं बेहतर जीवन का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। घटना की सूचना पर चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तलाश की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग बालिका को सतना से सकुशल दस्तयाब किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(2), 64(F), 351(3), 115(2), 96, 3(5) बीएनएस एवं 5(L), 6, 5(N)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

उक्त कार्यवाही में टीआई रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक मोतीलाल रावत, एएसआई नीरज कुमार(चौकी प्रभारी खड्डी), आरक्षक रविन्द्र सिंह, आरक्षक दीपेंद्र सिंह, महिला आरक्षक अंजली सिंह, साइबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के साथ चार गिरफ्तार
ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के साथ चार गिरफ्तार

ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के...

Share & Earn