---Advertisement---

नीट पेपर घोटाला भ्रष्ट भाजपा ने किया लाखों युवाओं के भविष्य का कत्लेआम: प्रदीप सिंह दीपू

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

नीट पेपर घोटाला भ्रष्ट भाजपा ने किया लाखों युवाओं के भविष्य का कत्लेआम: प्रदीप सिंह दीपू

सीधी -मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने नीट पेपर लीक को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक झटके में प्रदेश के लगभग 24 लाख बच्चों के भविष्य का न केवल सामूहिक कत्ल किया है बल्कि वर्षों की उनकी मेहनत और उनके सपनों को बड़ी बेरहमी से कुचल दिया है।

श्री दीपू ने कहा कि लगभग 24 लाख विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा दी, लेकिन एक बार फिर पेपर लीक और धांधली ने मेहनतकश विद्यार्थियों और उनके परिवारों के सपनों को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 2017, 2021 सहित कई परीक्षाओं में इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कार्यप्रणाली में राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति शामिल है। हर बार सरकार और भाजपा नेताओं को बचाकर पूरा दोष कर्मचारियों और अधिकारियों पर डाल दिया जाता है।

 

उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी बड़ी परीक्षा धांधलियां हुई हैं, उनमें किसी न किसी रूप में भाजपा से जुड़े लोग, कार्यकर्ता या राजनीतिक संरक्षण सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा शिक्षा व्यवस्था में हस्तक्षेप कर अपने लोगों को विभिन्न संस्थानों में स्थापित करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि इस बार नीट प्रकरण में पकड़े गए व्यक्ति के परिजनों को पूर्व की परीक्षाओं में चयन मिला था, जिससे पूर्व की परीक्षाओं की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि एक मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चे को डॉक्टर बनाने के लिए वर्षों तक संघर्ष करता है। माता-पिता अपनी जरूरतें काटकर लाखों रुपये कोचिंग पर खर्च करते हैं, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियां और भ्रष्ट व्यवस्था उन सपनों को नष्ट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की पूरी परीक्षा प्रणाली और ऑनलाइन प्रक्रियाओं में लगातार हेराफेरी हो रही है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में सर्वाधिक पेपर लीक और भर्ती घोटाले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन दोषियों तक कभी निष्पक्ष जांच नहीं पहुंच सकी क्योंकि उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। उन्होंने विशेष रूप से मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा शासन में युवाओं के भविष्य को व्यवस्थित तरीके से बर्बाद किया गया।

प्रदीप सिंह दीपू

संभागीय प्रवक्ता

मंध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रहस्यमयी हालात में मिला तेंदुआ शावक का शव, बांधवगढ़ में मचा हड़कंप
रहस्यमयी हालात में मिला तेंदुआ शावक का शव, बांधवगढ़ में मचा हड़कंप

रहस्यमयी हालात में मिला तेंदुआ शावक का शव, बांधवगढ़ में मचा हड़कंप उमरिया तपस...

Share & Earn