---Advertisement---

जोहिला क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित, यूनियन ने जारी किया कार्यालय आदेश

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

जोहिला क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित, यूनियन ने जारी किया कार्यालय आदेश

उमरिया तपस गुप्ता

अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन ने जोहिला क्षेत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यूनियन ने 1 दिसंबर 2025 को जारी कार्यालय आदेश में बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी कमलेश शर्मा की अनुशंसा और संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र चतुर्वेदी की सहमति के बाद यह नियुक्तियाँ की गई हैं। आदेश संख्या 05/2025 के तहत नई टीम को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार सनु प्रकाश उपाध्याय को क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोहम्मद साजिद वारसी को क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों को यूनियन ने शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि वे क्षेत्र के मजदूरों के हितों को मजबूती से उठाएंगे। यूनियन का कहना है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है।

संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र चतुर्वेदी और संभागीय महामंत्री अब्दुल कादिर ने कहा कि यूनियन लगातार प्रयास कर रही है कि मजदूरों की आवाज़ सही मंच तक पहुंचे और उन्हें आवश्यक सहयोग मिल सके। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

नियुक्ति की सूचना संबंधित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और यूनियन की विभिन्न इकाइयों को भी भेजी गई है, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। यूनियन ने सभी सदस्यों से नए पदाधिकारियों को सहयोग करने की अपील की है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn