---Advertisement---

निर्धारित मापदण्ड को दरकिनार कर हो रहा पुलिया निर्माण,पहली बारिश में ही बहने का अन्देशा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

निर्धारित मापदण्ड को दरकिनार कर हो रहा पुलिया निर्माण

पहली बारिश में ही बहने का अन्देशा जता रहे ग्रामीण

संजय सिंह मझौली

जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत डॉगा में लाखों रूपये की निर्माणाधीन पुलिया में जहां निर्धारित मापदण्ड की अनदेखी की जा रही है वहीं पुलिया का बरसात में बह जाने का अन्देशा ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है।

बतातें चले इसी ग्राम पंचायत में अभी पिछले वर्ष कई नए तालाबों के बहने की खबरे समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थीं वहीं महान नदी में पुरानी पुल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर यहाँ तीसरी पुल ग्राम पंचायत द्वारा लगभग 25 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कराया जा रहा है जबकि निर्माण स्थल में ना तो कोई सूचना पटल लगा है और ना ही कोई तकनीकी विभागीय जानकर रहता है जिस कारण निर्धारित मापदण्ड का पालन निर्माण एजेंसी द्वारा नही किया जा रहा है।जबकि वहीं बगल मे ही लगभग 8माह पहले एक और पुल का निर्माण हो चुका है इसके बाद भी जिम्मेवारों द्वारा पुल निर्माण को स्वीकृत देना विभाग पर सवाल खड़ा करता है l

तकनीकी अमला सवालों के घेरे मे 

बताते चलें कि पुलिया निर्माण में निर्माण एजेंसी को काफी फायदा होता है इसलिए ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव पारित कर लिया जाता है लेकिन क्या वहां पुलिया की उपयोगिता है अगर है तो निर्माण कार्य का मापदंड क्या होना चाहिए, शर्त क्या होना चाहिए इसका पालन कराने की जिम्मेदारी तकनीकी अमले की रहती है लेकिन उपयंती द्वारा यह कहना कि निर्माण कार्य पहले से ही स्वीकृत था इसलिए कराया जा रहा है ऐसे में सवाल उठता है कि वर्तमान में तो मूल्यांकन जिस उपयंत्री के द्वारा किया जा रहा है।

उसकी पूरी जिम्मेदारी है कि उपयोगिता के अनुसार निर्धारित मापदंड में निर्माण कार्य हो अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो उपयंत्री को हस्ताक्षेप करना चाहिए और वरिष्ठ कार्यालय को लेख करना चाहिए अगर ऐसा नहीं किया जा रहा है तो साफ जाहिर होता है कि तकनीकी अमला के संरक्षण में ही निर्माण कार्य हो रहा है जिस कारण सवाल उठना स्वाभाविक है।

इंद्रालाल सिंह उपयंत्री

एक वर्ष पहले ही वहाँ पर पुलिया निर्माण स्वीकृत थी मुझे वहाँ का प्रभार अभी मिला है l

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता अनिल शर्मा एचपीवी वैक्सीनेशन सहित हाई रिस्क महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस...

Share & Earn