---Advertisement---

निर्माण में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी,कलेक्टर विकास मिश्रा का रामपुर नैकिन सिविल अस्पताल पर औचक निरीक्षण

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

निर्माण में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी,कलेक्टर विकास मिश्रा का रामपुर नैकिन सिविल अस्पताल पर औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश”

एमपी के सीधी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम तब देखने को मिला, जब कलेक्टर विकास मिश्रा ने रामपुर नैकिन स्थित निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। रविवार सुबह हुए इस निरीक्षण ने निर्माण कार्य में जुटी एजेंसियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया।

वही निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे निर्माण स्थल पर पहुंचे और सबसे पहले अस्पताल के नक्शे का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन का निर्माण पूरी तरह स्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीधी कलेक्टर ने निर्माण में उपयोग हो रहे मटेरियल जैसे गिट्टी, सीमेंट, रेत सहित अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी सामग्री तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही उपयोग में लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

इस निरीक्षण के दौरान पीआईयू के कार्यपालन यंत्री कौशल परते को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और कार्य की गति में तेजी लाई जाए। साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।

वही इस दौरान कार्यपालन यंत्री कौशल परते ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन
100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन

100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn