---Advertisement---

चंदिया में अवैध अहातों पर कार्रवाई नहीं, लोगों का जीना हुआ दूभर

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

चंदिया में अवैध अहातों पर कार्रवाई नहीं, लोगों का जीना हुआ दूभर

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

उमरिया जिले के चंदिया नगर में शराब दुकानों के बगल में अवैध अहातों का संचालन खुलेआम हो रहा है। नगर के बीचोंबीच स्थित अस्पताल तिराहे के पास की शराब दुकान के बगल में लंबे समय से अहाता चल रहा है। यही हाल नेशनल हाईवे किनारे स्थित शराब दुकान का भी है, जहां बगल में अवैध अहाता बनाकर शराबियों की जमघट लगती है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक आंख मूंदे बैठा है।

अस्पताल तिराहे के पास का अहाता लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। यहां से रोजाना स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, महिलाएं और मरीजों के परिजन गुजरते हैं। शराब के नशे में धुत लोग राहगीरों को रोककर गाली-गालौज तक कर देते हैं। कई बार यहां शराब की बोतलें फोड़कर बीच सड़क पर हंगामा भी किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से गुजरना महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।

चंदिया से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर शराब दुकान के पास भी अवैध अहाता चल रहा है। यहां दिनभर ट्रक ड्राइवर और आसपास के गांवों के लोग शराब पीते नजर आते हैं। राहगीरों का कहना है कि अक्सर सड़क किनारे शराबियों की भीड़ रहती है, जिससे न सिर्फ माहौल बिगड़ता है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। वाहन चालकों के लिए यह जगह खतरनाक साबित हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन इस अवैध गतिविधि से भलीभांति वाकिफ है, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय खामोश है। नागरिकों का कहना है कि शराब दुकान के पास अहाता संचालित करना नियमों के खिलाफ है, इसके बावजूद इन पर रोक नहीं लगाई गई। लोगों का कहना है कि यह सब मिलीभगत के बिना संभव ही नहीं है।

अस्पताल तिराहे और हाईवे के अहातों से परेशान लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थिति यह है कि आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इन अवैध अहातों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

नगरवासियों की मांग है कि तुरंत प्रभाव से इन अवैध अहातों को बंद कराया जाए और शराबियों की गतिविधियों पर लगाम लगाई जाए। साथ ही पुलिस की गश्त बढ़ाकर राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि चंदिया नगर के बीचोंबीच और हाईवे पर खुलेआम शराबखोरी की इजाजत देना सामाजिक माहौल के लिए खतरनाक है।

इस संबंध में उमरिया एसडीओपी डॉ. नागेंद्र सिंह ने कहा आपके माध्यम से हमें जानकारी प्राप्त हुई है। हम मामले की जांच कराएंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

स्थानीय लोग अब इंतजार कर रहे हैं कि प्रशासन कब इस ओर ध्यान देगा और उनकी मुश्किलें कम होंगी।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक
चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक

चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और...

Share & Earn