---Advertisement---

नरकुई नदी पर बन रहा रेलवे पुल,सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का निरीक्षण, 2 महीने में पूरा होने का दावा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

नरकुई नदी पर बन रहा रेलवे पुल,सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का निरीक्षण, 2 महीने में पूरा होने का दावा

एमपी के सीधी जिले में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। टीकठ–चिलरी के मध्य नरकुई नदी पर निर्माणाधीन बृहद रेलवे पुल का आज बुधवार शाम करीब 5 बजे सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान सांसद ने रेलवे विभाग के अधिकारी गोपाल सिंह जोधा को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्तमान गति को देखते हुए यह परियोजना आगामी दो महीनों में पूर्ण कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पुल के तैयार होते ही सीधी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का मार्ग और अधिक सुगम हो जाएगा।

सीधी सांसद ने मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अथक प्रयासों से ही इतनी बड़ी परियोजना समय पर पूरी हो पाती है।

अब डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह रेलवे पुल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। इसके निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह परियोजना सीधी जिले को बेहतर रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वही स्थानीय लोगों में भी इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि पुल के निर्माण से वर्षों पुरानी परिवहन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन
जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन

जय भीम के नारों से गूंजा कुसमी,जगह जगह रैली का दिखा आयोजन अमित श्रीवास्तव ...

Share & Earn