---Advertisement---

नवजात बालिका का पानी भरे नीले ड्रम में मिला शव,दो दिन पहले जन्मी हुई थी मासूम,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

नवजात बालिका का पानी भरे नीले ड्रम में मिला शव 

दो दिन पहले जन्मी हुई थी मासूम,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,

चुरहट थाना अंतर्गत भेलकी गांव की घटना, जांच मे जुटी पुलिस 

चुरहट थाना अंतर्गत ग्राम भेलकी 820 में एक नवजात बालिका का पानी से भरे नीले ड्रम में डूबी हालात में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महज दो दिन पहले जन्मी मासूम प्रिशा पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही चुरहट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भेलकी 820 निवासी पंकज पटेल पिता हरिहर प्रसाद पटेल 23 वर्ष की पत्नी सोनू पटेल ने 26 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया था।

नवजात का नाम प्रिशा पटेल रखा गया था। बताया गया कि 28 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 11 बजे जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ्य अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद परिजन दोनों को घर लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 11:30 बजे बच्ची घर में दिखाई नहीं दी। काफी देर तक इधर-उधर तलाश करने के बाद परिजनों की नजर घर में रखे पानी से भरे नीले ड्रम पर पड़ी।

ड्रम में देखने पर नवजात बालिका पानी में डूबी हुई अवस्था में मिली। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी और बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद नवजात बालिका को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चुरहट पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महज दो दिन की नवजात बच्ची पानी से भरे ड्रम तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना को लेकर पुलिस परिजनों के बयान, घटनास्थल की परिस्थितियों तथा अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद होने की बात कह रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पान-गुटखा की दुकानों पर कार्रवाई को लेकर प्राचार्य ने एसपी को लिखा पत्र
पान-गुटखा की दुकानों पर कार्रवाई को लेकर प्राचार्य ने एसपी को लिखा पत्र

पान-गुटखा की दुकानों पर कार्रवाई को लेकर प्राचार्य ने एसपी को लिखा पत्र संजय...

Share & Earn