---Advertisement---

पान-गुटखा की दुकानों पर कार्रवाई को लेकर प्राचार्य ने एसपी को लिखा पत्र

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पान-गुटखा की दुकानों पर कार्रवाई को लेकर प्राचार्य ने एसपी को लिखा पत्र

संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी के प्राचार्य ने महाविद्यालय परिसर के बाहर अवैध रूप से संचालित पान, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक सीधी को पत्र भेजा है। प्राचार्य ने पत्र में कहा है कि महाविद्यालय के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से ठेले एवं गुमटियां लगाकर तंबाकू उत्पादों का खुलेआम विक्रय किया जा रहा है, जिससे महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

28 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि इन अवैध ठेलों और गुमटियों के कारण छात्र-छात्राएं पान, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

साथ ही, महाविद्यालय के प्रवेश मार्ग पर अनावश्यक भीड़ एकत्र होने से विद्यार्थियों और कॉलेज आने-जाने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि महाविद्यालय परिसर एवं प्रवेश द्वार के आसपास अवैध रूप से ठेला एवं गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों को तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित एवं अनुशासित बना रहे।

महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो परिसर के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नवजात बालिका का पानी भरे नीले ड्रम में मिला शव,दो दिन पहले जन्मी हुई थी मासूम,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
नवजात बालिका का पानी भरे नीले ड्रम में मिला शव,दो दिन पहले जन्मी हुई थी मासूम,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

नवजात बालिका का पानी भरे नीले ड्रम में मिला शव  दो दिन पहले जन्मी...

Share & Earn