---Advertisement---

ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पारदर्शी सर्वे और त्वरित राहत के निर्देश

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील चुरहट अंतर्गत ग्राम समदा एवं पटपरा का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों का स्थल पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसल क्षति की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल नुकसान का सर्वे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि वास्तविक पात्र किसानों को ही राहत का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदा के मामलों में राहत पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक पात्र किसान तक शासन की सहायता समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, जिससे उन्हें जल्द राहत मिल सके।

इस दौरान नायब तहसीलदार साक्षी गौतम भी उपस्थित रही।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय-सीमा बैठक में लंबित आवेदनों एवं समय-सीमा पत्रों की...

Share & Earn