---Advertisement---

पेड़ों की बलि पर सियासत गरम, वक्फ अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पेड़ों की बलि पर सियासत गरम, वक्फ अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के पाली थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान सफाई के नाम पर पेड़ों की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष इबरार खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने थाना प्रभारी पाली को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वार्ड क्रमांक 10 स्थित कब्रिस्तान की सफाई के लिए गोसे आजम कमेटी द्वारा अनुमति मांगी गई थी, जिसे नियमानुसार प्रदान कर दिया गया था।

लेकिन आरोप है कि सफाई कार्य की आड़ में 10 से 15 हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। इबरार खान का कहना है कि उन्हें जब इस पूरे मामले की जानकारी मिली, तब तक पेड़ों की कटाई हो चुकी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित कमेटी द्वारा लाखों रुपये का चंदा वसूला गया है और जब उन्होंने इस पर सवाल उठाए तो कुछ लोगों अमजद, जावीर, पिन्टू और गफूर द्वारा उनके खिलाफ ही विरोध शुरू कर दिया गया और उन्हें पद से हटाने तक की बात कही गई।

मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाली  को भी की गई है। अब यह मुद्दा केवल पेड़ कटाई तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसमें आर्थिक पारदर्शिता और समिति के कार्यों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

एक ओर जहां शासन-प्रशासन लगातार हरियाली बढ़ाओ और पेड़ लगाओ जैसे अभियानों को बढ़ावा दे रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं उन प्रयासों पर सवाल खड़े करती हैं। पेड़ केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं वे ऑक्सीजन देते हैं, तापमान नियंत्रित रखते हैं और प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाव करते हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर कार्रवाई होती है या फिर अन्य मामलों की तरह यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ऑटो चालक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑटो चालक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

ऑटो चालक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले...

Share & Earn