---Advertisement---

सीधी मे पुलिस कर्मी ले रहा था रिश्वत हो गया गिरफ्तार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Fir में जमानत देने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए प्रधान आरक्षक को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

 

सीधी जिले में रिश्वत लेने और देने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जहां पुलिस विभाग भी पीछे नहीं है पुलिस विभाग भी खुले आम रिश्वत ले रहा है ऐसा आज साबित हो गया। जहां पुलिस से विभाग के प्रधान आरक्षक को रंगे हाथ लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

सीधी जिले की रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम खड्डी के रहने वाले दिवाकर द्विवेदी से खड्डी चौकी मे पदस्थ प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी 15 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जहां दिवाकर द्विवेदी के लड़के और भांज़े के ऊपर चौकी में मामला दर्ज हुआ था जहां जमानत देने के लिए पैसे की मांग लगातार की जा रही थी। इसके बाद दिवाकर द्विवेदी ने घटनाक्रम की सूचना लोकायुक्त पुलिस रीवा को दी। जहां लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे प्रधान आरक्षक को दिवाकर द्विवेदी के घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

 

लोकायुक्त के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि ₹15000 की रिश्वत की माग की जा रही थी। जिसके बाद हम लोगों ने पहले सत्यापन किया और जब सत्यापित हो गया तो उसके बाद आज ₹15000 लेते हुए रंगे हाथ प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कार्यवाही की जा रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान
सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान

सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी...

Share & Earn