---Advertisement---

Political news: कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव रणविजय सिंह ने ली संगठन की बैठक, आगामी रणनीति पर हुआ विचार

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

 

Political news:  कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव रणविजय सिंह ने ली संगठन की बैठक, आगामी रणनीति पर हुआ विचार

•उमरिया

 

Political news:  कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव एवं प्रदेश संगठन प्रभारी रणविजय सिंह लोचव शनिवार को उमरिया पहुंचे। इस मौके पर उन्होने स्थानीय सामुदायिक भवन मे आयोजित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुरानी बातों को भूल कर आगे बढने का समय है।मतभेद हर संगठन मे होते हैं, यह चलते रहेंगे।

 

Political news: आज हमे एकजुट होकर प्रदेश मे बैठी भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ सडकों पर संघर्ष करने की जरूरत है। यही प्रत्येक कांग्रेसजन का दायित्व भी है। श्री लोचव ने कहा कि पार्टी उसी व्यक्ति को पद और सम्मान देगी, जो अन्याय के खिलाफ हो रही इस लडाई मे जमीन पर दिखाई देगा। उन्होने कहा कि मुकदमा और जेल नेताओं को विचलित नहीं करते बल्कि उनमे निखार लाते हैं। इससे बिना घबराये कार्यकर्ता प्रत्येक मुद्दे को मुखरता से उठायें।

 

Political news: अपने उद्बोधन मे मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि भाजपा ने सरकारी धन, मशीनरी और ईवीएम का उपयोग करके विधानसभा चुनाव जीता है। श्री सिंह ने कहा कि देश की सत्ता के परिवर्तन का रास्ता उत्तरप्रदेश से होकर गुजरता है। पिछले लोकसभा चुनाव मे यूपी की जनता ने परिवर्तन का संकेत दे दिया है।

Political news:  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामो, राहुल गांधी के नेताप्रतिपक्ष बनने तथा उनकी प्रखरता ने कांग्रेसजनो मे अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार किया है। देश का युवा, बुद्धिजीवी, किसान, व्यापारी, महिलाओं सहित हर वर्ग, यहां तक कि विदेशों मे भी राहुल जी की आवाज को सुना जा रहा है। जनता उन्ही मे राष्ट्र का भविष्य देख रही है। जिससे भाजपा घबराई हुई है। पूर्व विधायक श्री सिंह ने बताया कि किसानो को उनकी उपज का सही दाम, कर्ज माफी, फसल नुकसानी का मुआवजा, बिजली के बेतहाशा बिल आदि समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी आगामी 20 सितंबर को जिले मे किसान न्याय यात्रा निकालेगी। उन्होने जिले के समस्त कांग्रेसजनो से इस कार्यक्रम मे बढ-चढ कर हिस्सा लेने की अपील की।

Political news: इस मौके पर 20 सितंबर को आयोजित की जाने वाली पार्टी की किसान न्याय यात्रा को वृहद बनाने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम मे जिला संगठन प्रभारी झल्ले लाल जैन, सुभाष नारायण सिंह, संतोष सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, तिलकराज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद उपायाय, अंजू सिंह बघेल आदि ने भी अपने विचार रखे। आभार प्रदर्शन नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव एवं संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने किया। बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शमा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुरदास सचदेव, रामगोपाल दहिया, पुष्पराज सिंह, प्रवक्ता अशोक गोटिया, मिथलेश राय, उदय प्रताप सिंह, सुखराज सिंह, शकुंतला धुर्वे, मयंक सिंह, धुव सिंह, मुकेश मिश्रा, लाल बहादुर सिंह, संजय अग्रवाल, हीरेश मिश्रा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, अनिता सिंह, सुरेश सिंह, रामायणवती कोल, सरिता सोनी, रेखा सिंह, रोशनी सिंह, धीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह, अशोक मिश्रा, मोहन साहू, मुकेश मिश्रा, रामनरेश सिंह, सुजान अग्रवाल , गौरी शंकर प्रजापति, मुकेश प्रताप सिंह, पीएन राव, लालजी दुबे, नसीर अंसारी, निरंजन प्रताप, मो. नईम, राघवेंद्र सिंह, दुर्गा गुप्ता, राजीव सिंह बघेल, मो. आजाद, आकाशदीप शुक्ला, शेख शाहरुख, छत्रपाल सिंह, एरास खान, महेंद्र सिंह, लेखराम सिंह राठौर, अयाज खान, बालकृष्ण यादव, मेवा लाल गुप्ता, पवन लोनी, तौसीफ, इंद्रकुमार महार, अनुराग सिंह महरा, राजाराम बैगा, नरेंद्र सिंह पप्पू, राजा भैया सिंह, वासुदेव सिंह उटिया , राजेंद्र महोबिया, किशोर सिंह, शंकर सिंह, मो. असलम, सुजीत यादव, प्रह्लाद यादव, संदीप यादव, उमेश कोल, मनोहर सिंह, अशोक गुप्ता, लाल भवानी, मकसूद खान, दुर्गा देवी, ओमप्रकाश सोनी, मेघराज सिंह, विजय सिंह, द्वारिका मिश्र, केपी सिंह, मानवेंद्र सिंह, शिव शर्मा, अमरबहादुर सिंह, मोहित सिंह, सोमचंद वर्मा, विजय गौतम, सतवंत सिंह, वंशरूप शर्मा, रमेश रावत, फूल सिंह, पीर मोहमद, करन सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, राजाराम सोनी, ओमप्रकाश साहू, वीरेंद्र सिंह, उमेश शुक्ला, नेकनारायण सिंह, जित्तू सोनी, रोहित तिवारी, अंशु पांडे, अजय पाल सिंह, संतोष साहू, राजा अग्रवाल, प्रभुदत्त गौतम, सोनई वर्मन सहित बडी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment