परदेश मजदूरी करने गया युवक की करंट से मौत
*संजय सिंह मझौली*
पुलिस थाना मझौली अंतर्गत ग्राम डांगा निवासी गोविंद पिता सुंदर लाल केवट उम्र 19 वर्ष रोजी-रोटी के लिए परदेश गया था जो एमकेजी कंपनी गुड़गांव (दिल्ली)में मजदूरी करता था जहां उसकी कंपनी में ही बिजली करंट लगने से मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है।
*बिना पुलिस रिपोर्ट व पोस्टमार्टम के शव को भेजा गृह ग्राम*
मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी अनुसार युवक जिस कंपनी में काम करता था वहां 19 जुलाई 2026 को काम के दौरान विद्युत करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी लेकिन कंपनी प्रबंधन के द्वारा अपने प्रभाव का नाजायज उपयोग करते हुए बिना थाना में सूचना दिए एवं बिना पोस्टमार्टम कराए शव को मृतक के गृह ग्राम भेज दिया गया।तब घटना को लेकर गृह ग्राम के पुलिस थाना मझौली में 21 जुलाई 2026 को मामला दर्ज कराया गया जहां पोस्टमार्टम एवं अन्य कार्रवाई पूर्ण कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

