---Advertisement---

पत्नी की हत्या कर अपने दामाद को फोन कर कहा “मैंने तुम्हारी सास को मार डाला”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पत्नी की हत्या कर अपने दामाद को फोन कर कहा “मैंने तुम्हारी सास को मार डाला”

सहारनपुर जिले के थाना रामपुर मनिहारन इलाके के मोहल्ला महल में सनसनी वारदात सामने आई है. जहां एक व्यक्ति ने न सिर्फ अपनी पत्नी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी, बल्कि खुद अपने दामाद को फोन करके हत्या की जानकारी देकर फरार हो गया. कातिल पति ने फोन पर दामाद को बताया कि “मैंने तुम्हारी सास को मार डाला,” जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया.

आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि मृतका का शव चारपाई पर पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है.

बता दें कि 40 साल की शबाना की शादी लगभग 20 साल पहले गगलहेड़ी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव निवासी सलीम के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद सब सही चला लेकिन बाद में सलीम का व्यवहार बदल गया. वह आए दिन शबाना के साथ मारपीट करने लगा. जिसके चलते मामले को सुलझाने के लिए कई बार सामाजिक पंचायतें भी हुई. लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ. जिसके बाद मायके वाले शबाना को कस्बा रामपुर मनिहारान ले आए, जहां बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों ने उसके रहने के लिए अलग घर भी बनवा कर दे दिया. बावजूद इसके आदत से मजबूर शबाना के पति सलीम हरकतें कम नहीं हुई और उत्पीड़न का सिलसिला लगातार जारी रहा.

मृतका के पिता इनाम ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे शबाना के दामाद ने फोन करके बताया कि सलीम ने शबाना की हत्या कर दी है. यह सब सलीम ने खुद उसे फोन करके उसको बताया है. यह सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शबाना को घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला. जबकि आरोपी तब तक वहां से फरार हो चुका था.

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं. आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पश्चिम एशिया में तनाव के बीच राहत की खबर,कच्चा तेल लेकर भारत रवाना हुआ एक और तेल टैंकर
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच राहत की खबर,कच्चा तेल लेकर भारत रवाना हुआ एक और तेल टैंकर

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच राहत की खबर,कच्चा तेल लेकर भारत रवाना हुआ...

Share & Earn