---Advertisement---

सीधी में 7 छात्राओं के साथ किया गया दुष्कर्म,जाने कैसे फसा आरोपी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Rape through magic app: कॉलेज की टीचर रंजना मैडम बनकर झासे मे 7 छात्राओ को फसाया और किया दुष्कर्म

Rape through magic app: सीधी जिले में कभी भी सीधी खबर निकलकर सामने नहीं आती है एक बड़ा मामला सामने निकल कर आया है जहां पर कॉलेज की टीचर का नाम लेकर और लड़कियों की आवाज को निकाल कर ब्लैकमेल करके उनसे दुष्कर्म का मामला अब सीधी जिले में गर्म हो रहा है। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर वॉइस बदलने के ऐप के जरिए लड़की की आवाज बदलकर पहले अपने झांसे में लिया और फिर बारी-बारी से उन 7 छात्राओ के साथ दुष्कर्म किया गया है।

Rape through magic app: वही जहां रंजना मैडम के नाम से स्कॉलर शिप दिलाने के लिए लड़कियों को पहले फोन किया जाता था। उसके बाद फिर सुनसान जगह पर लड़की को बारी-बारी से बुलाया जाता था और एक लड़के के साथ जाने के लिए कहा भी जाता रहा है। जहां लड़का वहां पहुंचकर लड़की को उठता था और फिर ले जाने के बाद किसी अनजान जगह में ले जाकर तीनों आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म किया जाता था। यह एक बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार इस प्रकार की घटनाएं हुई है और 7 छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

Rape through magic app: वहीं पुलिस आईजी रीवा महेंद्र सिंह सिकरवार से मौखिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति और उसके साथी राहुल प्रजापति तथा संदीप प्रजापति को पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है। साथ ही वैधानिक रूप से कार्यवाही की जा रही है और पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया है कि चार छात्राओ ने मझौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अभी उसके अलावा कहीं अन्य छात्राओं के सामने आने की भी बात निकलकर सामने आई है।

इसे भी पढ़े :-Ranu raja:इनामी कुख्यात बदमाश रानू राजा हुआ गिरफ्तार

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment