राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कुसमी में जागरूकता की अलख, स्वास्थ्य कर्मियों ने ली रोकथाम की शपथ
सीधी जिले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में आज 16 मई 2026 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू एवं मलेरिया से बचाव और रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकट सिंह एवं डॉ. दीपक सिंह, सुभाष सोनी एमटीएस की उपस्थिति में डेंगू से बचाव एवं रोकथाम की शपथ ग्रहण के साथ हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने तथा बीमारी की रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
वही कार्यक्रम के पश्चात सेक्टर भुईमॉड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में संचालित सर्वे, लार्वा नियंत्रण, घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, साफ-सफाई एवं दवा वितरण जैसे कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने उपस्थित CHO, ANM, MPW, आशा कार्यकर्ता एवं आशा सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम से पूर्व गांव-गांव में जागरूकता अभियान तेज किया जाए ताकि डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
जहा इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को डेंगू रोकथाम हेतु शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुसमी क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए। रैली के माध्यम से लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने एवं बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की गई।
इस कार्यक्रम में CHC स्तर पर लैब टेक्नीशियन सरला पटेल, उत्तम साकेत, धर्मेंद्र साकेत, सरला सिंह STLS, शुभम पटेल, शिव शंकर बंसल सहित सेक्टर भुईमॉड के सेक्टर सुपरवाइजर राज बहादुर सिंह, समस्त CHO, ANM, आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाकर बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

