---Advertisement---

IT रेड के साए में टूटा रियल एस्टेट साम्राज्य: बेंगलुरु में दिग्गज कारोबारी डॉ. सी.जे. रॉय ने ऑफिस में खुद को मारी गोली

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

IT रेड के साए में टूटा रियल एस्टेट साम्राज्य: बेंगलुरु में दिग्गज कारोबारी डॉ. सी.जे. रॉय ने ऑफिस में खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के IT रिचमंड सर्कल के पास स्थित कॉन्फिडेंट ग्रुप के मुख्यालय से शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई। दक्षिण भारत के जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी, कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. सी.जे. रॉय ने अपने ऑफिस के केबिन में खुद को गोली मार ली। घटना दोपहर करीब 3:00 से 3:15 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब आयकर विभाग की टीमें उनके कार्यालय और अन्य ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ कर रही थीं।

प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय डॉ. सी.जे. रॉय ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया। गोली चलने की आवाज सुनते ही ऑफिस स्टाफ के लोग उनके केबिन की ओर दौड़े, जहां वे खून से लथपथ हालत में मिले। कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें पास के नारायणा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की कार्रवाई पिछले दो–तीन दिनों से जारी थी और इसी दौरान अधिकारियों द्वारा उनसे लगातार पूछताछ भी की जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस घटना को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आयकर विभाग और पुलिस के बीच समन्वय से तथ्यों की पड़ताल जारी है।

डॉ. सी.जे. रॉय दक्षिण भारत के बड़े बिजनेस टायकून माने जाते थे। उनका रियल एस्टेट साम्राज्य बेंगलुरु से लेकर केरल और दुबई तक फैला हुआ था। वे अपनी लग्जरी जीवनशैली के लिए भी मशहूर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 12 से अधिक रोल्स-रॉयस कारें थीं, साथ ही बुगाटी वेरॉन, लम्बोर्गिनी, फेरारी, बेंटले और एक प्राइवेट जेट भी शामिल था। उनकी कंपनी की वैल्यू करीब एक अरब डॉलर आंकी जाती है।

सूत्रों के अनुसार, कारोबारी पर IT टैक्स चोरी के गंभीर आरोप थे, जिनकी जांच आयकर विभाग कर रहा था। इस घटना के बाद कॉरपोरेट जगत और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों, दबाव के पहलुओं तथा परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें "कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"
"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"

"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही...

Share & Earn