---Advertisement---

Rewa news:दहेज प्रताड़ना और पति के अत्याचार से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाई… इलाज के दौरान मौत… मायके वालों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Rewa news:रीवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के बीच एक नव विवाहिता ने अपनी जान दे दी। इलाज के दौरान आज संजय गांधी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना 12 तारीख की बताई जा रही है। नवविवाहिता अनामिका त्रिपाठी की शादी समान थाना क्षेत्र के शारदा पुरम में रवि त्रिपाठी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति रवि का किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात सामने आई थी, जिसको लेकर घर में विवाद रहता था।

Rewa news:अनामिका की मां और भाई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शादी के बाद से ही लड़की को दहेज और चरित्र को लेकर परेशान किया जाता था। पति रवि त्रिपाठी अक्सर मारपीट करता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना होने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई। यहां तक कि बिना बताए अनामिका को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया की घटना के बाद से पति का कोई पता नहीं चल पाया है पति लापता है

Rewa news:चार दिन तक चली जिंदगी की जद्दोजहद के बाद आज अनामिका की मौत हो गई। परिवार ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल मृतका के परिवार में मातम पसरा है, और पति सहित ससुराल पक्ष पर जांच का दबाव बढ़ गया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जोहिला बांध पर सुरक्षा में बड़ी चूक, पानी छोड़े जाने के बीच नीचे डटे रहे मछुआरे
जोहिला बांध पर सुरक्षा में बड़ी चूक, पानी छोड़े जाने के बीच नीचे डटे रहे मछुआरे

जोहिला बांध पर सुरक्षा में बड़ी चूक, पानी छोड़े जाने के बीच नीचे डटे...

Share & Earn