---Advertisement---

Rewa news:श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का तांडव,यूजी हॉस्टल में लाठियां चलीं, आधा दर्जन जूनियर घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Rewa news:श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का तांडव,यूजी हॉस्टल में लाठियां चलीं, आधा दर्जन जूनियर घायल; संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान फिर भड़का बवाल

Rewa news:श्याम शाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर रैगिंग और छात्र हिंसा को लेकर सुर्खियों में है। सोमवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सीनियर छात्रों ने हॉस्टल पहुंचकर फ्रेशर जूनियर छात्रों की रैगिंग शुरू कर दी। शुरुआत में जूनियर छात्रों ने इसका विरोध किया, लेकिन विरोध सीनियर छात्रों को नागवार गुज़रा और मामला देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट शुरू की। अपने बचाव में जब जूनियर छात्रों ने भी हाथ उठाए तो सीनियर और उग्र हो गए। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में पहले से रखी लाठियों से जूनियर छात्रों पर हमला कर दिया। इस हिंसक घटना में करीब आधा दर्जन जूनियर मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर फूटने की भी जानकारी सामने आई है।

Rewa news:घायल छात्रों को तत्काल संजय गांधी अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां भी विवाद थमता नजर नहीं आया। उपचार के दौरान ही सीनियर और जूनियर छात्र एक बार फिर आमने-सामने आ गए और अस्पताल परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर एक-दूसरे की पिटाई करने लगे। इस दौरान अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. सुनील अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल जूनियर छात्रों की शिकायतें सुनीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, छात्रों का आरोप है कि इससे पहले भी सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग के नाम पर कई बार मारपीट की जा चुकी है, लेकिन हर बार कार्रवाई के आश्वासन देकर मामले को दबा दिया गया।

इधर, संजय गांधी अस्पताल की सीएमओ डॉ. इशिता अग्रवाल ने बताया कि घायल छात्रों का उपचार किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जानकारी संबंधित प्रशासन को दे दी गई है।

घटना ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन, एंटी-रैगिंग कमेटी और सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार सिर्फ आश्वासन मिलेगा या वास्तव में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 
“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 

“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन...

Share & Earn