---Advertisement---

Mauganj news:मानसून में सड़क बनी दलदल,बोलेरो फंसी, ट्रैक्टर से निकाली गई

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mauganj news : देवतालाब में विकास बना कीचड़, मानसून में सड़क बनी दलदल, बोलेरो फंसी, ट्रैक्टर से निकाली गई, ग्रामीणों का टूटा सब्र

 

Mauganj news : मऊगंज जिले की देवतालाब विधानसभा के ग्राम चमड़िया से खैरही तक बनाई जा रही सड़क ग्रामीणों के लिए वरदान बनने की जगह अब अभिशाप साबित हो रही है। करीब ढाई किलोमीटर लंबी यह अधूरी सड़क पहली बारिश में ही कीचड़ का मैदान बन गई है। बारिश ने न सिर्फ सड़क को दलदल में बदला, बल्कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के दावों की भी पोल खोल दी।

गांव वालों की मानें तो पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत अचानक मानसून की शुरुआत के साथ कर दी गई। ठेकेदार ने जल्दबाज़ी में सड़क पर मिट्टी डलवा दी, लेकिन न रोलिंग हुई, न नाली निकासी का इंतज़ाम। नतीजा यह हुआ कि पहली ही बरसात में सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल गई।

स्थिति इतनी बदतर है कि अब न पैदल चलना संभव है, न बाइक या चारपहिया वाहन चलाना। एक बोलेरो फंस गई तो उसे ट्रैक्टर से बाहर निकालना पड़ा। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, बीमारों को अस्पताल ले जाना चुनौती बन चुका है। मवेशियों तक को चारे-पानी के लिए ले जाना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से स्वीकृत थी, लेकिन निर्माण कार्य तभी शुरू हुआ जब बारिश ने दस्तक दी। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या विभाग को मौसम का अंदाज़ा नहीं था? क्या यह सिर्फ कागज़ी विकास दिखाने की कोशिश थी?

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर
अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर

अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर...

Share & Earn