---Advertisement---

Rudraksha shivling:सवा तीन लाख रुद्राक्ष से बना ग्यारह फिट ऊंचा शिवलिंग

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Rudraksha shivling : सवा तीन लाख रुद्राक्ष से बना ग्यारह फिट ऊंचा शिवलिंग

इस साल का सावन माह सावन सोमवार के साथ आरम्भ हुआ। 72 साल बाद ऐसा योग बना।

Rudraksha shivling : खण्डवा के अति प्राचीन महादेव गढ़ मन्दिर में आज से शिवशक्ति अनुष्ठान आरम्भ हो चुका है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक सोमवार दिन में तीन बार महादेव का रुद्राभिषेक किया जावेगा। महा अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक बार ओमकार मंत्र का जाप किया जावेगा।

नेपाल से मंगाये गए सवा तीन लाख रुद्राक्ष से 11 फिट ऊंचे शिवलिंग का निर्माण भी किया जा चुका है। सावन माह तक इन्हें ॐ नमः शिवाय मंत्र से अभिमंत्रित करने के बाद भोले के भक्तों में वितरित किये जावेंगे।

ऐसी मान्यता है कि इन्हें धारण करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते है

अशोक पालीवाल महादेव गढ़ मन्दिर संरक्षक। 

सावन माह के दौरान खण्डवा के महादेव गढ़ मन्दिर में प्रतिदिन 51 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाये जाकर 11 पंडितों द्वारा पूजन किया जावेगा।

पण्डित अश्विन खेड़े

इसे भी पढ़े :-https://newse7live.com/kokila-ben-life-story-of-the-worlds-richest-woman/

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn