---Advertisement---

सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चंद सेकंड में पलटा मंजर,दो जिंदगियां बाल-बाल बचीं

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चंद सेकंड में पलटा मंजर,दो जिंदगियां बाल-बाल बचीं

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों को सन्न कर दिया। पनपथा के पास मझौली-ताला मार्ग पर दौड़ रही एक कार अचानक धुएं के गुबार में घिर गई और देखते ही देखते आग की लपटों में समा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार मानपुर से चिल्हारी की ओर जा रही थी। सफर सामान्य था, लेकिन अचानक गाड़ी के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और जैसे ही बोनट खोला, हालात बेकाबू हो गए। चंद सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया और इंजन से उठी लपटें पूरी कार में फैल गईं।

स्थिति की गंभीरता समझते हुए कार में सवार दोनों लोगों ने बिना देर किए बाहर छलांग लगा दी। यही फैसला उनकी जिंदगी बचाने वाला साबित हुआ। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलता रहा।

https://youtube.com/shorts/Uat_3vB4MZo?si=qcM_GI9q2lkgmCos

घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि किसी के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। थोड़ी ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और मौके पर सिर्फ जला हुआ ढांचा बचा रह गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। वहीं, अपुष्ट जानकारी के अनुसार कार चिल्हारी निवासी किसी व्यक्ति की बताई जा रही है।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर सफर के दौरान सतर्क रहने की जरूरत को उजागर कर दिया है। अचानक बदले इस मंजर ने इलाके में दहशत फैला दी, वहीं समय पर लिया गया फैसला दो जिंदगियों को बचाने में कामयाब रहा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें लुरघुटी में पुलिस की जन चौपाल: साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा और सड़क नियमों पर हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान
लुरघुटी में पुलिस की जन चौपाल: साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा और सड़क नियमों पर हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरघुटी में पुलिस द्वारा आयोजित जन चौपाल...

Share & Earn