---Advertisement---

सीधी: बहरी तहसील को मिले नए तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला ने संभाला पदभार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता-:अनिल शर्मा

सीधी जिले की बहरी तहसील को नए तहसीलदार के रूप में हिमांशु शुक्ला मिले हैं। उन्होंने बहरी तहसील कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर उन्हें शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नए तहसीलदार ने समयबद्ध, पारदर्शी और जनहितकारी कार्यशैली पर जोर देते हुए राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, आम नागरिकों की समस्याओं के संवेदनशील समाधान तथा कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

तहसील कार्यालय में नए तहसीलदार के आगमन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों को भी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बहरी तहसील में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति एवं पारदर्शिता आएगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 15 जुलाई से शुरू हुआ नशा मुक्ति अभियान, गोतरा स्कूल में जागरूकता रैली; थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी ने दिलाई शपथ
15 जुलाई से शुरू हुआ नशा मुक्ति अभियान, गोतरा स्कूल में जागरूकता रैली; थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी ने दिलाई शपथ

15 जुलाई से शुरू हुआ नशा मुक्ति अभियान, गोतरा स्कूल में जागरूकता रैली; थाना...

Share & Earn