---Advertisement---

सीधी के चर्चित थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल का नक्सल प्रभावित मंडला में तबादला

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी के चर्चित थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल का नक्सल प्रभावित मंडला में तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश

सीधी जिले के चुरहट थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक दीपक सिंह बघेल का तबादला नक्सल प्रभावित मंडला जिले के लिए कर दिया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा शुक्रवार शाम जारी स्थानांतरण आदेश में उनका नाम शामिल किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए मंडला जिले में सेवाएं देने भेजा जा रहा है।

बताया गया है कि दीपक सिंह बघेल इससे पहले सीधी जिले के चुरहट, अमिलिया, बहरी और मझौली थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे चुरहट थाने में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हैं। जिले में उनकी पहचान एक सक्रिय और सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में रही है, जिन्होंने कई मामलों में महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस तबादला सूची में केवल सीधी ही नहीं बल्कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों से एक या दो उप निरीक्षकों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों बालाघाट और मंडला में पदस्थ किया गया है। माना जा रहा है कि इन इलाकों में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में दीपक सिंह बघेल मंडला जिले में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्थानांतरण की खबर सामने आने के बाद सीधी जिले के पुलिस महकमे और क्षेत्रीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मेहनत मजदूरों की... पैसा किसकी तिजोरी में,संजय गांधी ताप विद्युत गृह में एरियर्स पर उठे सवाल
मेहनत मजदूरों की... पैसा किसकी तिजोरी में,संजय गांधी ताप विद्युत गृह में एरियर्स पर उठे सवाल

मेहनत मजदूरों की... पैसा किसकी तिजोरी में,संजय गांधी ताप विद्युत गृह में एरियर्स पर...

Share & Earn