---Advertisement---

सीधी में ‘गैस खेल’ का बड़ा खुलासा,भरे सिलेंडर से खाली में ट्रांसफर कर रहे कर्मचारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में ‘गैस खेल’ का बड़ा खुलासा,भरे सिलेंडर से खाली में ट्रांसफर कर रहे कर्मचारी, उपभोक्ताओं की जेब और जान दोनों खतरे में

सीधी जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और गैस चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें सीधे तौर पर गैस एजेंसी के कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को उजागर कर दिया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एजेंसी से जुड़े कर्मचारी भरे हुए घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भर रहे हैं।

वही शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर उसे 19 और 35 किलो के व्यावसायिक सिलेंडरों में भरा जा रहा है, जिन्हें बाजार में कई गुना अधिक कीमत पर बेचा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में आम उपभोक्ताओं को मिलने वाले सिलेंडरों में 2 से 3 किलो तक गैस कम कर दी जाती है, जिससे लोगों को सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस वायरल वीडियो कथित तौर पर शहर की एक गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जहां एक व्यक्ति लगातार तीन सिलेंडरों में इस तरह गैस ट्रांसफर करता नजर आ रहा है। यह न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि बेहद खतरनाक भी है, क्योंकि इस तरह की प्रक्रिया से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

इसकी शिकायत में यह भी आशंका जताई गई है कि इस पूरे खेल में एजेंसी संचालक और स्टाफ की मिलीभगत हो सकती है। शिवसेना ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वही इस संबंध में गोपद बनास एसडीएम राकेश शुक्ला ने कहा है कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल
तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल

तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल उमरिया तपस...

Share & Earn