---Advertisement---

सीधी में फैली सनसनी,7 साल बाद जेल से लौटा था आरोपी फिर बना हत्यारा, महिला की हत्या के बाद गांव में बवाल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में फैली सनसनी,7 साल बाद जेल से लौटा था आरोपी फिर बना हत्यारा, महिला की हत्या के बाद गांव में बवाल

एमपी के सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोंडी में गुरुवार सुबह 10 बजे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई, जहां 55 वर्षीय राजवंती जायसवाल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जहा इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। मर्डर का आरोप गांव के ही रामसजीवन विश्वकर्मा उर्फ कदे और उसकी पत्नी सुशीला विश्वकर्मा पर लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। जहा बताया जा रहा है कि राजवंती जायसवाल दवाई कराने के लिए जा रही थीं, तभी आरोपी रामसजीवन विश्वकर्मा अचानक उन पर टूट पड़ा और डंडे से सिर एवं गले पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। वही मृतका के परिजनों का आरोप है कि इस दौरान आरोपी की पत्नी सुशीला विश्वकर्मा ने राजवंती को पकड़ रखा था, जिससे वह खुद को बचा नहीं सकीं। गंभीर चोटों के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 11 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही मृतका के बेटे अशोक जायसवाल ने बताया है कि करीब तीन महीने पहले उसकी मां और आरोपी महिला सुशीला विश्वकर्मा के बीच बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। जहा उसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। अशोक का आरोप है कि सुशीला ने अपने पति को उकसाकर उसकी मां की हत्या भी करवाई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसजीवन विश्वकर्मा उर्फ कदे को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा भड़क उठा।

जहा दोपहर करीब 2 बजे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सीधी-हनुमानगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और प्रदर्शनकारी एक ही मांग पर अड़े रहे कि महिला आरोपी को भी तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

वही ग्रामीणों ने बताया है कि आरोपी रामसजीवन विश्वकर्मा पहले भी अपने ही भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जहा वह करीब सात साल की सजा काटकर एक महीने पहले ही गांव लौटा था और अब फिर हत्या की वारदात से इलाके को दहला दिया।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी सेमरिया केदार परौहा ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटी हुई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें डेवा में फिर प्रतिष्ठित हुई बजरंगबली की मूर्ति,थाना प्रभारी के सूझबूझ से टल गई सांप्रदायिक हिंसा की संभावना
डेवा में फिर प्रतिष्ठित हुई बजरंगबली की मूर्ति,थाना प्रभारी के सूझबूझ से टल गई सांप्रदायिक हिंसा की संभावना

डेवा में फिर प्रतिष्ठित हुई बजरंगबली की मूर्ति थाना प्रभारी के सूझबूझ से टल...

Share & Earn