---Advertisement---

सीधी में पुजारी हत्याकांड पर गरमाई सियासत,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह का सरकार,प्रशासन पर तीखा हमला

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सीधी में पुजारी हत्याकांड पर गरमाई सियासत,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह का सरकार,प्रशासन पर तीखा हमला, अतिक्रमण, ट्रांसफर पोस्टिंग और माफिया पर उठाए सवाल

एमपी के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में हुए पुजारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने शोक संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुजारी की हत्या बेहद निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वही ज्ञान सिंह ने मामले से जुड़े अतिक्रमण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उनका कहना था कि यदि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हुआ है, तो सरकार को उसे नियमानुसार मुक्त कराना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक कार्रवाई में पारदर्शिता की कमी है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

जहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि आजकल ट्रांसफर–पोस्टिंग “पैसे के नंबर” पर हो रही हैं, जिसके कारण अधिकारी पदस्थापना के बाद कथित रूप से पैसा वसूलने में जुट जाते हैं। उन्होंने इस प्रथा पर तत्काल रोक लगाने और जवाबदेही तय करने की मांग की।

वही इसके अलावा, ज्ञान सिंह ने जिले में सक्रिय माफिया गतिविधियों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रेत, मुरुम, मिट्टी और अवैध शराब से जुड़े तस्करों की सूची पुलिस के पास होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, आम नागरिकों पर छोटी–छोटी बातों में कार्रवाई होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे “सरकार की मनसा” बताया।

वही ज्ञान सिंह ने स्पष्ट किया कि वे इस पूरे प्रकरण को विधानसभा स्तर तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के समक्ष रखकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे और सदन में संबंधित प्रश्न भी उठाएंगे।

जहा घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं के बीच अब सबकी नजरें प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

वही शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान सीधी जिले के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के अलावा कांग्रेस के युवा चेहरा ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री और अन्य कांग्रेस के बड़े कार्यकर्ता शामिल रहे।

---Advertisement---
Share & Earn