---Advertisement---

सीधी में साधु बना शैतान, युवती से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में साधु बना शैतान, युवती से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जो समाज और धर्म दोनों के लिए शर्मसार कर देने वाला है, दरअसल में एक तथाकथित साधु ने शिक्षा के बहाने एक युवती के साथ नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया, युवती की शिकायत पर पुलिस में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

पीड़िता बिहार के पटना शहर के आजाद पथ क्षेत्र की निवासी है, उसने 19 जुलाई 2026 को थाने में मामला पंजीबद्ध कराया जिसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2022-23 में उसके मामा के द्वारा सतचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया था उसी समय युवती का परिचय आरोपी से हो गया और बातचीत का दौर शुरू हो गया जब उसे वर्ष 2023 में b.Ed करने की आवश्यकता हुई तो आरोपी ने कहा कि सीधी जिला मुख्यालय में मेरे जजमान का एक कॉलेज है और तुम वहीं पर पढ़ाई कर लो तुम्हें सिर्फ परीक्षा देने जाना है और फीस में भी कुछ रियायत दिलवा दूंगा झांसा देकर युवती से आरोपी ने ₹100000 भी ले लिए।

जब 5 जून 2024 को पीड़िता परीक्षा देने के लिए सीधी आई जो 28 जून 2024 तक चला परीक्षा समाप्त हुई तो आरोपी ने 29 जून 2024 को पीड़िता को अपने घर ले गया जहां खाना खाते समय उसने कोई नशीली दवा डाल दी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा पिता रोहिणी उपाध्याय ग्राम नरगी पोस्ट महखोर थाना व तहसील मड़वास जिला सीधी का मूल निवासी है एवं वर्तमान समय में सी.के. पब्लिक स्कूल वाली गली कौशल्या धाम आश्रम परिक्रमा मार्ग वृंदावन धाम में रहता है।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी अभी तक उससे शादी करने का वादा करता था और कई बार अलग-अलग जगह पर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे लेकिन अब वह शादी करने से मुकर रहा है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को लेकर मामला पंजीबद्ध करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही जुट गई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पाली में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पाली में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पाली में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान...

Share & Earn