शासकीय जमीन पर अतिक्रमण प्रकरण,प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, विपणन संघ ने शुरू किया बाउंड्री वॉल निर्माण
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर उठे विवाद में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है। मामला जिला विपणन कार्यालय की भूमि से जुड़ा था, जहां बिना अनुमति मूर्ति स्थापना और मंदिर निर्माण की तैयारी की शिकायत सामने आई थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला ने राजस्व अमले को तत्काल मौके पर भेजा। उनके निर्देश पर आरआई सत्यसागर पांडे और पटवारी जनार्दन मिश्रा ने स्थल निरीक्षण, सीमांकन और जांच की प्रक्रिया पूरी की। राजस्व जांच में भूमि शासकीय पाई गई, जिसके बाद नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई चलाई गई।
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जिला विपणन संघ भी सक्रिय हुआ और विभागीय समन्वय के साथ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में किसी प्रकार के विवाद या पुनः अतिक्रमण की आशंका को देखते हुए स्थल पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इस भूमि को लेकर पूर्व में विवाद की स्थिति बनी थी, लेकिन राजस्व विभाग की जांच और बेदखली के बाद अब जमीन पर शासकीय नियंत्रण सुनिश्चित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा और अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी

