---Advertisement---

युवा जोश का संदेश लेकर बिरसिंहपुर पाली आ रहे श्याम टेलर, सुबह 10 बजे होगा सीधा युवा संवाद

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

युवा जोश का संदेश लेकर बिरसिंहपुर पाली आ रहे श्याम टेलर, सुबह 10 बजे होगा सीधा युवा संवाद

उमरिया तपस गुप्ता 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सोमवार को अल्पप्रवास पर बिरसिंहपुर पाली पहुंचेंगे। इस दौरे को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नीरज राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपने प्रवास के दौरान श्याम टेलर सर्वप्रथम माता बिरासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे सीधे संगठनात्मक गतिविधियों में जुट जाएंगे। दर्शन उपरांत स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह संवाद सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा।

युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही युवाओं की भूमिका, जिम्मेदारी और आने वाले समय में संगठन की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में युवाओं को संगठनात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ब्लॉक अध्यक्ष नीरज राय के अनुसार, यह दौरा केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे युवा कार्यकर्ताओं की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं भी सुनी जाएंगी। इससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की जा चुकी हैं। श्याम टेलर का यह अल्पप्रवास क्षेत्र के युवाओं के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का अवसर माना जा रहा है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कैमोर मूड़ा पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, बोलेरो को बचाने में पलटा गिट्टी से लदा ट्रैक्टर, चालक घायल
कैमोर मूड़ा पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, बोलेरो को बचाने में पलटा गिट्टी से लदा ट्रैक्टर, चालक घायल

कैमोर मूड़ा पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, बोलेरो को बचाने में पलटा गिट्टी से...

Share & Earn