---Advertisement---

Sidhi में अनुशासनहीनता पर कड़ा प्रहार,शराब के नशे में कार्यालय पहुंचा पटवारी निलंबित, एसडीएम की सख्त कार्रवाई

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi में अनुशासनहीनता पर कड़ा प्रहार,शराब के नशे में कार्यालय पहुंचा पटवारी निलंबित, एसडीएम की सख्त कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप”

Sidhi जिले की कुसमी तहसील में प्रशासन ने लापरवाह और अनुशासनहीन शासकीय कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खरबर एवं चिनगवाह हल्का में पदस्थ पटवारी विनोद कुमार दीवान को गंभीर कर्तव्यहीनता, शासकीय कार्यों में लापरवाही तथा अमर्यादित आचरण के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत नियम 9 के अंतर्गत की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 5 जनवरी 2026 को Sidhi जिले कुसमी एसडीएम द्वारा पूर्व निर्धारित साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सीएम हेल्पलाइन तथा फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की पटवारीवार समीक्षा प्रस्तावित थी, किंतु संबंधित पटवारी बिना किसी सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहे। जब राजस्व निरीक्षक मंडल ने उनसे फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने किसी निजी कार्य से बाहर होने की बात कही।

हालांकि मामला यहीं नहीं थमा। बैठक समाप्त होने के करीब चार घंटे बाद अपरान्ह लगभग 4 बजे पटवारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उनके द्वारा शराब का सेवन किए जाने की बात स्वयं स्वीकार की गई। एसडीएम, नायब तहसीलदार और कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में यह आचरण शासकीय सेवा नियमों के पूर्णतः विपरीत पाया गया, जिससे कार्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची।

जांच में यह भी सामने आया कि पटवारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लगातार उदासीनता बरती जा रही थी। कई मामलों में न तो संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही समयसीमा के भीतर शिकायतों का समाधान किया गया, जिससे आम नागरिकों को लंबे समय तक परेशान होना पड़ा।

फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में भी गंभीर लापरवाही उजागर हुई। खरबर हल्का में जहां 486 में से केवल 227 किसानों का पंजीयन हुआ, वहीं चिनगवाह हल्का में 1033 किसानों में से महज 221 का ही पंजीयन किया गया। पूर्व में जारी कई नोटिसों के बावजूद सुधार न होने पर अंततः प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कुसमी निर्धारित किया गया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू
MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू

MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी CM से बैठक के...

Share & Earn