---Advertisement---

Sidhi crime:पहाड़–जंगल की आड़ में ड्रग्स की डिलीवरी! सीधी में इंटरस्टेट गांजा नेटवर्क का भंडाफोड़, 36 किलो गांजा जब्त

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi crime:पहाड़–जंगल की आड़ में ड्रग्स की डिलीवरी! सीधी में इंटरस्टेट गांजा नेटवर्क का भंडाफोड़, 36 किलो गांजा जब्त—तस्करी की पूरी चेन पुलिस के रडार पर

 

Sidhi crime:सीधी जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने की दिशा में पुलिस ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। मंगलवार की देर रात थाना अमिलिया पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर लाई जा रही 36 किलो से अधिक अवैध गांजे की खेप जब्त कर ली। हालांकि अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी जंगल का फायदा उठाकर दो तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस के हाथ ऐसे अहम सुराग लगे हैं, जो इस नेटवर्क के बड़े खिलाड़ियों तक पहुंचा सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 13 जनवरी की रात पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि हरियाणा पंजीकृत कंटेनर (HR 38 W 2990) में भारी मात्रा में गांजा भरकर अमिलिया क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मूड़ा पहाड़ के पास रणनीतिक घेराबंदी कर दी।

Sidhi crime:जैसे ही कंटेनर पिपराही की ओर से आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस वाहन देखकर चालक और उसका साथी केबिन का दरवाजा खोलकर पहाड़ी जंगल की ओर भाग निकले। घना जंगल और रात का अंधेरा उनके भागने में सहायक बना, लेकिन पुलिस ने कंटेनर को मौके पर कब्जे में लेकर बड़ी खेप जब्त कर ली।

तलाशी में कंटेनर के केबिन से दो प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं, जिनमें 36 पैकेट गांजा मिला। प्रत्येक पैकेट करीब एक किलो का था। कुल शुद्ध वजन 36.260 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख 43 हजार 900 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 30 लाख रुपए मूल्य का कंटेनर और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सेमरिया मे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का छापा, अमानक व एक्सपायरी दवाएं मिलीं, दुकान सील
सेमरिया मे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का छापा, अमानक व एक्सपायरी दवाएं मिलीं, दुकान सील

सेमरिया मे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का छापा, अमानक व एक्सपायरी दवाएं मिलीं, दुकान...

Share & Earn