---Advertisement---

Sidhi crime:बृद्ध का सोते समय काटा गला हुई मौत,जाँच मे जुटी पुलिस

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi crime : घर में सो रहे 80 साल के वृद्ध का खाट में मिला खून से लथपथ शव, मौके पर पहुंची पुलिस

 

Sidhi crime : रात के अंधेरे मे 80 साल के वृद्ध की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे गांव मे अचानक सन्नाटा पसर गया। जिसके बाद अमिलिया थाना की पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। जहा जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

दरअसल यह पूरा मामला अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआर के रामनगर के केवट बस्ती का है। जहा 80 साल के वृद्ध काशी प्रसाद केवट अपने घर के बाहर बने हुए पोर्च की नीचे सो रहे थे। जहां लोगों ने देर रात देखा कि मृतक वृद्ध की लास खाट पर पड़ी हुई है। जिसके बाद घर के अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Sidhi crime : मृतक के नाती विकास केवट ने जानकारी देते हुए बताया है की मै हमेसा की भाति छत पर सो रहा था। जब पानी पीने के लिए छत से नीचे उतरा तो देखा कि मेरे बब्बा के बिस्तर के नीचे लाल लाल कुछ दिखाई दे रहा है। पास जाकर देखा तो मेरे बाबा की मौत हो चुकी थी और उनके गले पर धारदार हथियार से वार जैसा दिखाई दे रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की दो शादी हुई थी जिसमें पहले वाली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। जिसके एक पुत्र एवं चार पुत्री हैं। दुसरी पत्नी से छः बच्चे एवं दो बच्चिया हैं।

मौके पर थाना प्रभारी अमिलिया राजेश पांडे और उनकी टीम पहुंच गई है। जहां एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है और पुलिस अपने काम में लगी हुई है। इसके अलावा चुरहट sdop भी मौके पर अपनी टीम के साथ पहुचे हुए है, जहा वे एसआई इंद्राज सिँह से पूरे मामले की जानकारी ले रहे है।

लेकिन पुलिस अभी कुछ बयान दे नहीं रही है

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चलती बस मे लगी आग, पूरी बस हुई राख, सभी ने कूदकर बचाई जान
चलती बस मे लगी आग, पूरी बस हुई राख, सभी ने कूदकर बचाई जान

चलती बस मे लगी आग, पूरी बस हुई राख मैहर के नादन देहात थाना...

Share & Earn