---Advertisement---

Sidhi news:उपार्जन कें द्रों में 22670 किसानों ने की धान की बिक्री

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:1294234 क्विंटल धान की हुई कुल खरीदी

Sidhi news:जिले में खरीफ उपार्जन 2024-25 के लिए 24778 पंजीकृत किसानों में से अतिम तिथि 23 जनवरी 2025 तक 22670 किसानों ने अपनी धान के फसल की विक्री की। वहीं पंजीकृत 2108 किसान उपार्जन केंद्र में धान बेंचने के लिए नहीं पहुंचे। अंतिम तिथि तक किसानों से 1294234 क्विंटल धान की खरीदी का कार्य किया गया। जिन किसानों ने अपनी धान की फसल की विकी की है उन्हें अभी तक 218.03 करोड़ रुपए का भुगतान किय जा चुका है। शेष बकाया 79.61 करोड़ की राशि किसानों के बैंक खाते के माध्यम से करने की प्रक्रिया सतत रूप से चल रही है। किसानो से खरीदी गई फसल में से 94.25 प्रतिशत धान की फसल गोदामों में भंडारित की जा चुकी है। शेष वान के फसल का परिवहन कार्य किया जा रहा है। वरिट अधिकारियों का निर्देश है कि उपार्जन केंद्रों में खरीदी गई फसलों को जल्द से जल्द नजदीकी गोदानों में भंडारित किया जाए। जिससे मौसम की प्रतिकूलता के चलते यदि बारिश हुई तो उन्हें भीगने से सुरक्षित किया जा सके। जिले में 94.25 प्रतिशत किसानों से खरीदी गई धान की फसल का भंडारण गोदामों में किया जा चुका है। तत्संबंध में जानकारों का कहना है कि धान खरीर्द का कार्य पूरे प्रदेश के साथ ही सीधी जिले में भी 23 जनवरी 2025 तक किया गया। जल्द ही उपर्जन केंद्रों में मौजूद धान की सभी मात्रा क सुरक्षित भंडारण करा दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सीधी जिले के सभी गोदामों में धान का भरपूर स्टाक कर दिया गया है। जगह की कमी के चलते ही परिवहन का कार्य भी प्रभावित हुआ है। फिर भी इसके लिए विभागीय अधिकारो यह व्यव्स्था बना रहे हैं कि उपार्जन केंद्रों में मौजूद धान की शेष मात्रा को भी जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों में भंडारण करा दिया जाए। धान के उपार्जन एवं भंडारण पर बड़े अधिकारियों की नजर भी बनी हुई है। उन्हें प्रति दिन के प्रगत्ति से लगातार अवगत कराया जा रहा है। जिससे उपार्जन केंद्रों में मौजूद धान की पूरी मात्रा का उठाव जल्द से जल्द सुनिश्चित करा दिया जाएगा।

मिलरों के माध्यम से भी हुआ धान का परिवहन

Sidhi news:धान खरीदी के लिए सीधी जिले में 45 उपार्जन केंद्र बनाए गए थे। जिनके माध्यम से पंजीकृत किसानों के धान की फसल की खरीदी का कार्य किया गया। उपार्जन केंद्रों में खरीदी गई धान का परिवहन मिलरों के माध्यम से भी चलता रहा। वहीं जिला प्रशामन द्वारा भी जल्द से जल्द धान का परिवहन कराने के लिए अलग से ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था भी बनाई गई थी। जिससे बारिश होने के दौरान उपार्जन केंद्रों में मंजूद सभी धान को सुरक्षित भंडारित किया जा सके। दरअसल पंजीकृत किसानों की कुल संख्य 24778 थी। इसमें 23404 किसानों द्वारा ही धान के बिक्री करने के लिए स्लॉट की बुकिंग कराई गई थी। स्लॉट बुकिंग कराने वले सभी किसानों द्वारा अपनी धान की बिक्री अपने संबंधित उपार्जन केंद्रों में कराई जा चुकी है। इस वर्ष उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी का कार्य शुरू होते ही मौसम का मिजाज अचानक बदला और हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। गनीमत यह रही कि ज्यादा बारिश न होने के कारण धान की नुकसानी नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में मौजूद धान का परिवहन कराने के लिए हड़ताल में रहे मिलरों से बात कर व्यवस्था बनाई गई। वहीं अलग से भो ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था बनाकर जल्द से जल्द भंडारण का कार्य शुरू किया गया।

इनका कहना है

Sidhi news:जिले में बनाए गए 45 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अतिम तिथि 23 जनवरी 2025 तक धान खरीदी का कार्य किया गया। पंजीकृत 22670 किसानों ने इस अवधि में 1294234 किंटल धान की बिक्री को। खरीदी केंद्रों में मौजूद 94.25 प्रतिशत धान का परिवहन कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष बची धान का भी परिवहन जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। किसानों को अभी तक 218.08 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है। भुगतान लगातार हो रहा है।

नागेन्द्र सिंह

Sidhi news:जिला खाद्य आपूर्ति अधिकार सीधी जिले में 22670 किसानों से धान की खरीदी का कार्य अतिम तिथि तक करने के पश्चात गोदामों में भंडारण का कार्य भी किया जा रहा है। वर्तमान में 94.25 प्रतिशत शन का परिवहन कार्य हो चुका है। शेष अब काफी कम मात्रा में धान का परिवहन होना है। वह भी जल्द ही हो जाएगा।

एमएल बड़ेरा, जीएम

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment